वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : दीपक विग

नोएडा: स्वर्णिम बिहार सेक्टर 82 नोएडा की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शबनम गुप्ता ने महिला सभा की बैठक का आयोजन किया, बैठक की अध्यक्षता नोएडा महानगर महिला सभा की अध्यक्ष सुनीता शारदा ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग शामिल हुए ,इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि आज 90 पर्सेंट महिलाएं सोने के आभूषण व अपने सुहाग की निशानी मंगलसूत्र भी पहनने से डरती हैं उन्हें लगता है कि कोई उन पर हमला करके छीन कर  ना ले जाए जोकि  वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था की पोल को खोलती है |

महंगाई चरम पर है, खाने की तेल से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हुए महिलाओं का घर का बजट बिल्कुल गड़बड़ हो चुका है, गैस के दाम में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है, महिला सभा के अध्यक्ष सुनीता शारदा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर नोएडा में लड़कियों के लिए अलग से एक डिग्री कॉलेज की व्यवस्था की जाएगी, समाजवादी सरकार आने पर महिलाओं को पूरा सम्मान मिलेगा और वर्तमान सरकार में जो महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं वह सब बंद होंगे, उनके अलावा गौरव चाचरा वह गौरव सिंघल ने भी सभा को संबोधित किया, बैठक में मौजूद मुख्य लोगों में मीना चौहान, पुष्पा मिश्रा, राधिका ,विजय मौर्य शामिल रहे।

Facebook Comments