महिला उन्नति संस्था ने महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को लेकर किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन सोसायटी में महिला उन्नति संस्था ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर चर्चा की गई। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संगठन द्वारा चलाये जा रहे “महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” अभियान को शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने को कहा । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश और जनपद गौतमबुद्धनगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें एकता भटनागर उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश दीपा भाटिया महासचिव उत्तर प्रदेश वंदना शर्मा उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर इंदु यादव महासचिव गौतमबुद्धनगर और मीना देवी को सचिव गौतमबुद्धनगर के पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि जल्द एक सशक्त टीम का गठन कर महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को लेकर गांव गांव शहर शहर जाकर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में मनोज झा, रेनूबाला शर्मा, देवेंद्र चंदीला, श्वेता त्यागी, विजय तंवर, पूजा भगिया, आरती शर्मा, गीतांजलि शर्मा, और अनिल भाटी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Facebook Comments