भडारे में पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता

नोएडा: दीदी की रसोई की संचालिका/अध्यक्ष रितु सिन्हा का शिव नगरी, सेक्टर- 17 नोएडा में 14 जुलाई 2022 से चल रही पूजा-पाठ के समापन पर आज हवन एवं भडारे का आयोजन किया गया।जिसमे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, महासचिव सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, संगठन महामंत्री मनोज गुप्ता, सचिव गोविंद अग्रवाल, रोहित श्रीवास्तव, सौरव गोविल, राहुल, महिलां उपाध्यक्ष मंजु शर्मा, राजश्री गुप्ता ने कार्यक्रम मे सम्मलित हो प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।व्यापार मंडल के सभी साथियों ने बडे भाई मनोज गुप्ता संगठन महामंत्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर पुष्प गुछ दे कर उनको शुभकामनाएं भी दी।

Facebook Comments