कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, अपने वार्ड की चिंता करें: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा और सांस्कृतिक राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिज्ञा बद्ध है। केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना है इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज हापुड़ व बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज बुलंदशहर में आयोजित पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भारत माता में पूर्ण निष्ठा रखने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हमको मिले है जो देश व प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए ही दिन-रात काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व है जो जनता की हर समस्याओं को पूरी  संवेदनशीलता के साथ उसके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे है।

श्री सिंह ने कहा कि आज गरीबों के लिए भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनकी सपा-बसपा व कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी सुध नहीं ली। उन्होने कहा कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और सरकारी धन की लूट और बंदरबांट के लिए ही सत्ता में आना चाहते हैं। जबकि भाजपा के लिए सत्ता केवल जन सेवा करने का माध्यम मात्र है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष, हमारे सेक्टर संयोजक, हमारे सत्यापन प्रमुख हमारे शक्ति केंद्र के संयोजक जितने भी कार्यकर्ता है सभी पूर्ण मनोयोग से आगमी 2022 विधानसभा चुनाव में लग जाऐं। कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड की चिंता करते हुए उसमें कार्य करें। हमारा चुनाव चिन्ह हमारा प्रत्याशी कमल का फूल भारत माता की सदैव जय जयकार हो इस बात को सोचते हुए हमें कार्य करना है तथा विरोधी ताकतो के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम को जनता के समक्ष बेनकाब करते हुए तथ्यों के साथ भाजपा की योजनाओं का प्रचार करना है।

Facebook Comments