ईवीएम मशीन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगे कार्यकर्ता: संजय गुर्जर

नोएडा:  ईवीएम के द्वारा चुनावों में हो रही धांधली के विषय को लेकर नोएडा के मीडिया क्लब में ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ’ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस वार्ता कर सरकार पर हमला बोला। प्रेस वार्ता में संस्था ने आरोप लगाया कि सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं, इसीलिए भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता संत युवराज के नेतृत्व में 31 मार्च से जंतर मंतर पर ईवीएम मशीन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगे।

भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही आजादी की लड़ाई लड़ी और अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजाद कराया लेकिन वर्तमान में भारत दो हिस्सों में बांट चुका है, पहला भारत और दूसरा पूंजीवादी भारत है। वर्तमान सरकार  एवीएम के माध्यम से बेईमानी कर सत्ता पर काबिज हो रही है। गृहमंत्री और प्रधानमंत्री अपनी पार्टी हित और निजी स्वार्थ में झूठ का सहारा ले रहे हैं। सरकार को  जनता के हित में कोई चिंता नहीं है इसलिए भारत और संविधान की रक्षा के लिए भारत बचाओ आंदोलन की जरूरत है।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे
वहीं, भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के संरक्षक संत युवराज ने बताया कि 31 मार्च से हम लोग एवीएम मुक्त भारत की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। राजनीति लोगों के द्वारा देश को अस्पताल में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार के सभी लाभदायक संस्थानों को बेचकर पूंजीपतियों के हाथ में देती जा रही है, जिससे पूंजीवाद को बढ़ावा मिल रहा है। देश को पूर्ण रूप से अहिंसा जातिवादी और धार्मिक राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।इसी वजह से भारत बचाओ संघ बचाओ आंदोलन की जरूरत है।

Facebook Comments