बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे युवा पीढ़ी: भूपेन्द्र जादौन
Date posted: 11 December 2021
दनकौर: आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके पदाधिकारियों में 90% युवा है देश के जो युवा राजनीति के माध्यम से समाज और देश की सेवा करना चाहते है आम आदमी पार्टी उनके लिये एक बेहतर विकल्प साबित हुई है इसी का परिणाम है कि पार्टी से बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी जुड़ रही है यह बातें आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने युवा प्रकोष्ठ के जेवर विधानसभा की बैठक में कही।बैठक जेवर विधानसभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयवीर मलिक की अध्यक्षता में दनकौर कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने आज संजीव नागर सालारपुर व संदीप नागर अट्टा गुजरान को नगर सचिव नियुक्ति किया तथा सलालपुर से सचिन पहलवान और यशवीर नागर,दनकौर से सुभाष गौतम, किशोरपुर जेवर से योगेश गौतम ,आमिर खान , समीर खान , अट्टा फतेहपुर से शाहरुख खान , सौरभ नागर उर्फ तेजा गुर्जर, वकील व नसीम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी ,जेवर विधानसभा के अध्यक्ष मुकेश प्रधान,उपाध्यक्ष सचिन नागर व सचिव प्रवीन नागर उपस्थित रहे।
Facebook Comments