जे पी नड्डा शुक्रवार से तमिलनाडु और केरल की दो दिवसीय यात्रा पर
Date posted: 25 March 2021
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार से तमिलनाडु और केरल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। नड्डा चार सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे और चार रोड शो करेंगे। भाजपा ने एक बयान में कहा कि नड्डा 26 मार्च को तमिलनाडु के त्रिची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
भाजपा ने कहा, “वह शुक्रवार को तमिलनाडु में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे, एक तित्ताकुड़ी में और दूसरा बुडालू, थिरुवैयारु में। नड्डा हार्बर विधानसभा, तमिलनाडु में एक रोड शो करेंगे।”
Facebook Comments