दिल्ली भाजपा ने 55 लाख 36 हजार 550 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का किया वितरण

नई दिल्ली:  कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन #FeedTheNeedy मुहिम के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन क्षेत्र में वितरण होने वाले भोजन की रसोई का जायज़ा ले रहे हैं और वहां की व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।
#feedtheneedy अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर हर वर्ग के लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं और साथ ही जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं। गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर है।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 55 लाख 36 हजार 550 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 27 अप्रैल को 1 लाख 96 हजार 784 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 18 हजार 194 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 14 हजार 978 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 3 लाख 22 हजार 321, केशवपुरम के 8 लाख 47 हजार 245, नजफगढ़ के 3 लाख 34 हजार 905, उत्तर पश्चिमी के 4 लाख 36 हजार 787, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 68 हजार 779, दक्षिणी दिल्ली के 3 लाख 53 हजार 097, महरौली के 4 लाख 84 हजार 265, मयूर विहार के 2 लाख 10 हजार 679, शाहदरा के 76 हजार 037, नवीन शाहदरा के 3 लाख 09 हजार 971, उत्तर पूर्वी के 6 लाख 21 हजार 560, नई दिल्ली के 3 लाख 40 हजार 606, करोल बाग के 4 लाख 85 हजार 131, चांदनी चौक के 4 लाख 45 हजार 167 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Facebook Comments