राजद कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों का विश्वास जीतें : तेजस्वी यादव
Date posted: 12 January 2021
पटना: बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राजद के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि राजद कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों का विश्वास जीतें, तभी पार्टी सभी लोगों की पार्टी बनेगी। पटना में सोमवार को पार्टी के उपाध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी को मजबूत और आमलोगों की पार्टी बनाए जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में नेताओं ने पार्टी से आम लोगों को जोड़ने के लिये अपने-अपने सुझाव दिए।
Facebook Comments