September 10, 2026 | 22:17:47
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ। ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के तहत बड़ी संख्या में लोग जुटे और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि सरकारी सहायता और सुविधाओं का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में क्रीमी लेयर और कोटे के भीतर कोटा जैसे प्रावधानों पर भी चर्चा और बदलाव की मांग की।
भीड़ बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने मौके पर सुरक्षा बढ़ाई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी, जबकि रामलीला मैदान में सीमित संख्या में प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी।