September 17, 2026 | 15:20:11
झारखंड में मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। यह दूसरी और अंतिम बार समय बढ़ाया गया है।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए Form-6, नाम हटाने पर आपत्ति के लिए Form-7 और नाम या विवरण में सुधार/स्थानांतरण के लिए Form-8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने पात्र नागरिकों, खासकर उन युवाओं से जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो जाएगी, समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।