August 25, 2026 | 04:14:03
लखनऊ: उ0प्र0 पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक के पद पर एकता सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं और वर्ष 2024-25 तक इस दायित्व का निर्वहन किया।
प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में अनुभव रखने वाली एकता सिंह के पंचायती राज निदेशालय में मिशन निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति मिलेगी।
पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन निदेशक के रूप में एकता सिंह की भूमिका इन प्रयासों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण रहेगी।