September 16, 2026 | 15:15:42
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं टी.पी.एस. कॉलेज के माननीय प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में टी.पी.एस. कॉलेज में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया ।
परीक्षा के दौरान पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रणय गुप्ता, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकुल कुमार, पी.पी.यू. एन.एस.एस. कोऑर्डिनेटर डॉ. सुजीत दुबे एवं कॉलेज इंस्पेक्टर श्री कृष्णनंदन प्रसाद ने महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन, पारदर्शिता एवं परीक्षा संचालन की समुचित प्रक्रिया का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संचालित होती पाई गई। अधिकारियों ने परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री मुकुंद कुमार एवं परीक्षा विभाग के श्री अम्बरीश कुमार के द्वारा परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। परीक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के समुचित समन्वय के लिए उनके प्रयासों को सराहनीय बताया गया ।
साथ ही पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो०मनोज कुमार के किये गए उत्कृष्ट कार्यो की भी चर्चा की गई पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा का सफल आयोजन महाविद्यालय प्रशासन, विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के परीक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं टीम भावना का परिणाम रहा। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया ।
महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, महाविद्यालय के परीक्षा विभाग एवं संबंधित कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।