पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहां की राजद का लोक भवन मार्च पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुआ है। राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से पूरी तरह से घबराए हुए हैं और युवाओं छात्रों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं ।बिहार के युवा प्रदेश की एनडीए सरकार के विकासशील कार्यों से न केवल खुश है बल्कि एनडीए सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों से बिहार के युवा छात्र नौजवान का पूर्ण समर्थन एनडीए गठबंधन को प्राप्त है ।
मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की कार्यशैली को बिहार के युवा छात्र नौजवान भली भांति जानते हैं। बिहार के युवा अब तेजस्वी प्रसाद यादव के किसी बातों पर विश्वास करने वाले नहीं है। बिहार के युवाओं को यह भली-भांति ज्ञात है की किस कदर तेजस्वी प्रसाद यादव पर आय से अधिक संपत्ति , भ्रष्टाचार के कई मामले संज्ञान में है। राजद को न केवल बिहार की जनता ने नकार दिया है बल्कि यादव समाज भी अब लालू जी के तेल पिलावन लाठी से ऊपर उठकर न्याय के साथ विकास की धारा में एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में अब ना तो कोई जराधार रह गया है और ना ही बिहार के युवा छात्र नौजवान तेजस्वी यादव को अब स्वीकार करने वाले हैं। बिहार के युवाओं को बरगलाना बंद करें तेजस्वी यादव।