September 05, 2026 | 15:12:17
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी के नए प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 5 सितंबर से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। यह यूपी प्रभारी बनने के बाद उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
दौरे के दौरान तावड़े प्रदेश संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर के मैनेजमेंट की समीक्षा करेंगे। पार्टी की चुनावी रणनीति में वोटर लिस्ट के SIR और जमीनी संगठन को मजबूत करने पर भी फोकस रहेगा।
खास बात यह है कि तावड़े ने अपने स्वागत में बड़े होर्डिंग, पोस्टर और रोड शो से बचने का संदेश दिया है। उनका जोर सड़क पर शक्ति प्रदर्शन के बजाय बूथ स्तर पर संगठन की ताकत बढ़ाने पर है।