September 09, 2026 | 18:31:33

UP TEX-2026 का आगाज, Textile Sector को मिलेगी नई उड़ान

08 Sep 2026
UP TEX-2026 का आगाज, Textile Sector को मिलेगी नई उड़ान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के टेक्सटाइल और हैंडलूम सेक्टर को नई ऊंचाई देने के लिए UP TEX-2026 का आज लखनऊ में आगाज हुआ। दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

UP TEX-2026 में प्रदेश की पारंपरिक विरासत को आधुनिक टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वाराणसी की सिल्क साड़ी, भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी और कानपुर के टेक्सटाइल उद्योग के साथ मेरठ के Technical Textile और Sports Goods सेक्टर की संभावनाओं को भी सामने रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान UP TEX Mitra Portal, Handloom Weavers' Prosperity Scheme और Textile Sector Training & Skill Development Scheme भी लॉन्च की गईं। निवेश, रोजगार और टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए निवेश से जुड़े पत्र और चेक वितरित किए गए तथा MoUs का आदान-प्रदान हुआ।

सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख Textile & Apparel Hub के साथ-साथ वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करना है। UP TEX-2026 का आयोजन 8 और 9 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement