प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,759 नए मामले, 509 की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले आए और 509 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 32,801 मामले और 179 मौतें शामिल हैं।

 
भाजपा 31 अगस्त को 1918 मंडलों में करेगी कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को 31 अगस्त को संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था। उनके निधन से दुखी हर व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता है। उन्होंने बताया, “31

 
प्रत्येक मंगलवार को आशा और आशा फैसिलिटेटर को किट होगा वितरित

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को यहां बताया कि गृह आधारित नवजात शिशुओं की देखभाल करने में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर अब और सशक्त होंगी। राज्य की 92 हजार 15 आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को एचबीएनसी(गृह आधारित नवजात देखभाल) किट मुहैया करायी जाएगी। इसमें  राज्य की 87 हजार 754 आशा कार्यकर्ता और 4 हजार 261 आशा

 
हिंदू राष्ट्र का ख्वाब दिखाकर कॉरपोरेट्स का राज कायम करना चाहती है मोदी सरकार

नोएडा:  मजदूर विरोधी चारों श्रम संहिताओं एवं किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक सहित मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सीटू से संबंधित मानीताऊ इंप्लाइज यूनियन ने सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पार्क में कर्मचारियों की आम सभा का आयोजन

 
ग्रेटर नोएडा में 26,530 करोड़ रुपए का हुआ निवेश

लखनऊ:  यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले गौतमबुद्धनगर जिले में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इंवेस्टर फ्रेंडली नीतियों से प्रभावित होकर देश और विदेश के 391 बड़े निवेशकों ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जमीन ली है। ये निवेशक 26,530 करोड़ रुपए का निवेश कर ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री लगा रहे हैं।

 
पंजाब, गोवा के चुनावों में सोनू सूद की छवि का लाभ उठाना चाहती दिल्ली सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि मेंटोर प्रोग्राम हो, स्किल डेवलपमेंट हो या फिर शिक्षा लोन हो, अरविंद केजरीवाल ऐसे सभी प्रोग्राम केवल युवाओं को गुमराह करने के लिए बनाते हैं। इनमे से किसी योजना का लाभ युवाओं को आज तक नहीं मिला।

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने की 27 प्रकोष्ठों के नए सदस्यों की घोषणा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश भाजपा के 27 प्रकोष्ठ के प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक सहित सदस्यों की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय में हुए बैठक के दौरान गुप्ता ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा सभी नए सदस्यों के साथ नई पारी की शुरुआत करेगी और इन सदस्यों

 
सेना ने पुणे में नीरज चोपड़ा के नाम पर रखा स्टेडियम का नाम

मुंबई:  भारतीय सेना ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को उनके सम्मान में पुणे कैंट के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में एक स्टेडियम का नामकरण कर सम्मानित किया है।

 
आरटीआई के जवाब में प्राधिकरण ने किया साफ़, आरडब्लूए मान्यता की नहीं है कोई नीति

नोएडा: शहर के 81 गाँवों के लिए कार्य करने वाली  समाजसेवी संस्था नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा अपने अध्यक्ष रंजन तोमर के माध्यम से लगाई गई एक आरटीआई से कई सुलगते हुए सवाल पैदा हुए हैं , नॉएडा प्राधिकरण से  पहले सवाल में पूछा गया था की उसके द्वारा आरडब्लूए की मान्यता सम्बंधित कोई नीति यदि हो तो वह साझा

 
एससी,एसटी एवं ओबीसी के लिए सुनहरा अवसर: डॉ. प्रेम कुमार

पटना:  बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति व भाजपा के वरीय नेता डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एससी एसटी एवं ओबीसी कोटे के रिक्त पदों पर बैकलॉग से भरने का केंद्र सरकार का आदेश सराहनीय कदम।यह मिशन मोड में बहाली होगी।

 
सीएमओ ने दिये हर स्वास्थ्य केन्द्र पर कंट्रोल रूम और आरआरटी बनाने के निर्देश

नोएडा:  निकटवर्ती जनपद मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में बुखार के बढ़ते   मामलों को देखते हुए जनपद गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बुखार संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए नियंत्रण कक्ष

 
यूपी के सैनिक स्कूल से वीरों के साथ अब वीरांगनाएं भी मिलेंगी : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

लखनऊ:  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि जब हम नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं तो जरूरी है की बेटियों की सुरक्षा और उनको शिक्षा के समान अवसर प्रदान किया जाए। यह देश का पहला सैनिक स्कूल बनेगा जहां की बेटियां इस साल एनडीए की परीक्षा में बैठेंगी।

 
अफगानिस्तान से भारतीयों को निकालने के हर संभव प्रयास जारी: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली:  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ठाकुर ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थिति से अवगत कराया है और तालिबान द्वारा युद्धग्रस्त

 
स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को किया संबोधित

नई दिल्ली:  महिला अधिकारिता पर पहली बार जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आपसी सहयोग के माध्यम से लिंग और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, ईरानी ने पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया, जो इटली के सांता

 
दिल्ली: 1 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला, 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र जाएंगे स्कूल

नई दिल्ली:  दिल्ली में 1 सितंबर से स्कूल फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। पहले चरण में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8 सितंबर से स्कूल खोल दिए जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी यानी डीडीएमए की बैठक में शुक्रवार को यह

 
काबुल बम धमाकों में 13 अमेरिकी सैन्यकर्मियों समेत 100 लोगों की मौत

काबुल:  काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को विस्फोट की घटना में 12 अमेरिकी सैन्य कर्मियों सहित 60 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 150 घायल लोग हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड कमांडर जनरल केनेथ एफ मैकेंजी जूनियर ने पुष्टि की है कि दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 12 अमेरिकी सेवा सदस्य मारे गए हैं और 15 घायल हुए हैं।

 
सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा, एनडीटीवी प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कदम न उठाएं

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से कहा कि वह एनडीटीवी के प्रवर्तकों (प्रमोटरों) प्रणय राय और राधिका राय के खिलाफ कुछ ऋण समझौतों में शेयरधारकों से जानकारी छुपाकर प्रतिभूति मानदंडों के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले में तब तक कोई कठोर कदम न उठाए, जब तक कि वह 3 सितंबर को उनकी

 
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मामले, 496 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 44,658 नए मामले सामने आए और 496 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर घटकर 97.60 प्रतिशत रह गई है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 11,174 की वृद्धि देखी

 
मथुरा में ज्वर के कारण हुई मृत्यु को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा: जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्टर जनित रोगों के संक्रमण काल के चलते ओर निकटवर्ती जनपद मथुरा में ज्वर के कारण हुई मृत्युओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एक एडवाइजरी जारी की जा रही है।

 
नोएडा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने कुशलपाल सिंह

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण में स्थित इंदिरा गांधी कला कैंद्र में हुये एनईए (नोएडा कर्मचारी संघ) का चुनाव में  प्रमुख तौर पर तीन पैनल कुशलपाल सिंह,राजकुमार सिंह और सुरेन्द्र पाल रहे।लेकिन मुख्य टक्कर कुशलपाल और राज़कुमार में ही रही।अध्यक्ष पद के दावेदार कुशलपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वद्वी राजकुमार चौधरी को 68 वोटों से हराया।