Date posted: 12th August 2021
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्य सचिव से मारपीट के मामले में अब तो कोर्ट ने भी यह कह दिया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल दोषी हैं।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका इस्तीफा लेने की जगह उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।



















