Date posted: 31st July 2021
लखनऊः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग,उ0प्र0 उपेंद्र तिवारी ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्सावर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा ’चीयर फॉर इंडिया’ अभियान चलाया जा रहा है।




















