प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर प्रख्यात पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है। सीएम ने कहा कि जिस समय पर्यावरण संरक्षण का भाव अंतरराष्ट्रीय विमर्श में भी नहीं था, उस समय सुंदरलाल बहुगुणा ने समूचे विश्व पर आने वाले खतरे को

 
भारत को जल्द मिलेगी स्वदेशी ड्रोन रोधी तकनीक: गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य एजेंसियां एक स्वदेशी काउंटर-ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जो जल्द ही उपलब्ध होगी।

 
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के आये केवल 81 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,63,450 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,21,16,707 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 81 नये मामले आये हैं। सर्विलांस, टेस्टिंग तथा उपचार से

 
देश विरोधी नारे लगाने वाले विपक्ष का चेहरा करना होगा बेनकाब: मुक्यमंत्री योगी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को सीएम योगी विपक्ष पर जम कर बरसे। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमें देश विरोधी विपक्ष का चेहरा बेनकाब करना होगा। आतंकवादियों के शुभचिंतक विपक्ष की नकारात्मकता से लोगों को बचाना होगा।

 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लखनऊ में 84 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

लखनऊः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज लखनऊ जनपद के समस्त विकास खण्ड स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में 84 जोड़ों का विवाह उनके रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया है, जिसमें विकास खण्ड माल में 19 जोड़ों, विकास खण्ड मलिहाबाद में 09 जोड़ों, विकास खण्ड बी0के0टी0 में 14 जोड़ों, विकास खण्ड गोसाईगंज में 27 जोड़ों, विकास खण्ड काकोरी

 
बिहार के किसानों को फसल क्षति का 100 करोड़: डॉ प्रेम कुमार

पटना: एन डी ए की सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैसी सरकार है। यह सरकार किसानों के हर सुख दुख में हर कदम पर हमेशा किसानों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी रही है। आपदा की प्रत्येक स्थिति में सरकार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करती आई है। अभी हाल ही में बिहार के पटना, वैशाली,भोजपुर ,बक्सर,अरवल,पश्चिम चंपारण, दरभंगा,

 
सिडबी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020 की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 3.6% बढ़ा

लखनऊ:  सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तपोषण और सहायता करने में सतत प्रयासरत अखिल भारतीय विकास वित्तीय संस्था, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की 23वीं वार्षिक आम बैठक में 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम घोषित किए गए। सिडबी को बीते साल के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3.6 फीसदी का अधिक शुद्ध

 
बूंद-बूंद का हो हिसाब, कहां छिपे हो केजरीवाल: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली पेयजल संकट के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए साफ पानी देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि, “बूंद-बूंद का हो हिसाब, कहां छिपे हो केजरीवाल।”

 
देश का लक्ष्य कंक्रीट का ढांचा खड़ा करना नहीं बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नए भारत की नई पहचान में आज एक और नई कड़ी जुड़ रही है। आज देश का लक्ष्य कंक्रीट का ढांचा खड़ा करना नहीं है बल्कि देश में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है जिसकी अपनी एक विशेषता है।

 
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के आये 88 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,60,581 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,18,53,252 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 88 नये मामले आये हैं।

 
संयुक्त अरब अमीरात में विश्व शांति के लिए संदीप मारवाह सम्मानित

सात विश्व रिकॉर्ड धारक और भारत गणराज्य के एक मीडिया बैरन डॉ संदीप मारवाह को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में होटल ताज में एक भव्य कार्यक्रम में द अब्राहमिक बिजनेस सर्कल द्वारा कला और संस्कृति के माध्यम से विश्व शांति और एकता में उनके अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 
कश्मीर मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर:  श्रीनगर की आलमदार कॉलोनी में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर के दानमार इलाके में आलमदार कॉलोनी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में श्रीनगर पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, उक्त क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त

 
ग्रामीण समस्याओं और समाधानों को लेकर सीईओ से मिला नोवरा

नोएडा: प्राधिकरण के अंतर्गत आने   वाले 81 गाँवों की समस्याओं एवं समाधानों को लेकर नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नॉएडा सीईओ ऋतू माहेश्वरी से मिला , इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर एवं उपाध्यक्ष अजय चौहान उपस्थित थे।  मुलाकात के दौरान संस्था ने  प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में  बनाये जा रहे  सार्वजानिक शौचालयों  एवं ओपन जिम पर संतोष

 
सुप्रीम कोर्ट व देश के तमाम हाईकोर्ट संविधान के सुरक्षा कवच

नई दिल्ली :  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा कि सुप्रीम कोर्ट जनहित से जुड़े मामलों में देश के उच्च न्यायालयों को स्वतंत्र रहने दें। शांडिल्य ने आज अपने निवास पर चीफ जस्टिस को भेजे पत्र की प्रति जारी की और कहा कि कोविड महामारी के दौरान इलाहबाद

 
उत्पीड़न के खिलाफ सैकड़ों वेंडर ने नोएडा प्राधिकरण व प्रदेश सरकार को ज्ञापन दी

नोएडा:  प्राधिकरण के वर्क सर्किल अधिकारियों/ कर्मचारियों और अतिक्रमण हटाओ दस्ता द्वारा वेंडर्स को परेशान करने व उत्पीड़नात्मक कार्रवाईयों के खिलाफ और वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया को सही तरीके से लागू करवाने एवं वेंडर्स की विभिन्न समस्याओं/मांगो के समाधान की मांग पर शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा

 
ईडी ने अनिल देशमुख और उनके परिवार की 4.21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

मुंबई:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिवार की करीब 4.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

 
टी20 विश्व कप: क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

दुबई:  भारत और पाकिस्तान की टीम इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में सुपर-12 में एक ही ग्रुप में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा।

 
वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक स्कूल खोलने का विचार नहीं: दिल्ली सरकार

नई दिल्ली:  दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार का कहना है कि जब तक राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई खतरा मोल नहीं लिया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी स्कूल खोलने का कोई विचार नहीं है। जब तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया

 
बंगाल में दुर्गा पूजा में शामिल सभी लोगों के लिए टीकाकरण जरूरी

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों ने सभी कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए बंगालियों के वार्षिक उपहार का जश्न मनाने के लिए कमर कस ली है। दुर्गा पूजा में अब महज तीन महीने बचे हैं।

 
दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों के छात्र बिना टीसी ले सकेंगे सरकारी स्कूलों में दाखिला

नई दिल्ली:  दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे ऐसे छात्र जो अब अपना नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें स्कूलों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट जमा कराए ही इन छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों से इन छात्रों का ट्रांसफर सर्टिफिकेट शिक्षा