प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
सिटीजन चार्टर को फिरसे मज़बूत बनाये प्राधिकरण: नोवरा

नोएडा:  ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी अपनी समस्याओं को लेकर नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारीयों के नाम एवं उनके फ़ोन नंबर नॉएडा की सिटीजन चार्टर वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं , यह जानकारी गाँव के अनुसार इस वेबसाइट पर उपस्थित है |

 
रक्षा मंत्रालय ने स्टार्टअप्स, इनोवेशन के लिए 498.8 करोड़ रुपये मंजूर किए

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप और नवाचार (इनोवेशन) को समर्थन देने के लिए 498.8 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि यह कदम रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने को काफी बढ़ावा

 
बिहार के शेखपुरा, पूर्णिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवक व 1 युवती गिरफ्तार

पटना:  बिहार पुलिस ने बुधवार को राज्य के शेखपुरा और पूर्णिया जिलों में दो अलग-अलग सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। शेखपुरा में जिला पुलिस ने चांदनी चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर छह युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली एक युवती को गिरफ्तार किया है।

 
मुंबई में रिहायशी इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

मुंबई:  मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात 11 बजे के करीब रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत है गई और 7 घायल हो गए है। पुलिस के मुताबहिक पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

 
केशव मौर्य ने बक्शी बांध पर बन रहे रेल उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण

लखनऊः  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयाग स्टेशन के निकट बक्शी बांध में इलाहाबाद फाफामऊ रेलखण्ड के सम्पार संख्या 78ए पर 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयावधि पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

 
राजकीय गृहों के बच्चों को महफूज बनाने को अफसरों ने संभाला मोर्चा

लखनऊ:  कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से प्रदेश के राजकीय आवासीय गृहों और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों को पूरी तरह से महफूज बनाने को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। वह खुद मौके पर जाकर वहां की छोटी-बड़ी हर व्यवस्था को परख रहे हैं और जहाँ पर भी कोई कमी नजर आ रही है,

 
बड़ी संख्या में टीका एक्सप्रेस चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने कहा कि लोगों की सक्रियता और जागरूकता के कारण राज्य कोरोना की दूसरी लहर में विजय प्राप्त करने के करीब है। राज्य का संक्रमण दर जहां 0.58 फीसदी रह गई है, वहीं रिकवरी रेट भी 98 फीसदी से भी अधिक हो गया है। श्री पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की दूसरी लहर से

 
कांग्रेस के दिमाग पर चढ़ा कोरोना का असर: राजीव रंजन

पटना: कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने आज कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा निशुल्क टीकाकरण की घोषणा का कांग्रेस जिस कदर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, उससे अधिक हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता. राहुल गांधी के संगत में यह पार्टी पहले ही दिमागी तौर पर पहले ही बेहाल हो चुकी थी और अब ऐसा प्रतीत

 
नुक्कड़ सभा के माध्यम से सीटू ने की मजदूरों को फ्री राशन व आर्थिक मदद की मांग

नोएडा:  कोविड-19 की दूसरी लहर और सरकारी बदइंतजामी से उपजे हालातों में मजदूर वर्ग को फौरी राहत पहुंचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार से जरूरी कदम उठाने आदि मुद्दों पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार 09 जून 2021 को गांव- बरौला सेक्टर -49, नोएडा पर सीटू कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर

 
कानपुर हादसा : प्रधानमंत्री ने 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीड़ितों के निकट और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री ने एक ट्वीट में घायलों के

 
मुख्यमंत्री योगी ने 23 लाख निर्माण श्रमिकों को खाते में भेजे 1-1 हजार रुपये

लखनऊ:  कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में दिहाड़ी पर काम करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी के 23.2 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 230 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। योगी ने कहा कि जिन श्रमिकों के सुख-दुख का कोई साथी न था, आज उनकी

 
गरीब-पिछड़ों की सफलता से सदमें में हैं तेजस्वी: संजय जायसवाल  

पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज फेसबुक पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव को जम कर निशाने पर लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बीपीएससी का रिजल्ट देख कर हमारे नवीं पास नेता जी को पेट में जबरदस्त दर्द हो रहा है। उनकी पीड़ा यह है कि पिछड़ों का कट ऑफ मार्क सामान्य वर्ग के बराबर कैसे हो गया। कह

 
दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन के नाम पर जनता की जान के साथ खिलवाड़ की

नई दिल्ली:  कोरोना महामारी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया है। दिल्ली भी उससे अछूती नहीं रही। दिल्ली में जन-धन की हानि इतनी हुई जिसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि  पूरे देश में प्रति 10 लाख मृत्यु दर दिल्ली में सबसे अधिक रहा। इसके कई कारण हैं लेकिन प्रमुख कारणों में केजरीवाल

 
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस 11 जून को विरोध प्रदर्शन करेगी

नई दिल्ली:  प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रतिबंधों में ढील के बाद, वैक्सीन, चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की कमी पर सरकार को घेरने के बाद पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेने का फैसला किया है। मुंबई और देश के कुछ अन्य हिस्सों में नियमित पेट्रोल पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से

 
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद दूसरे युवा कांग्रेस नेता है,जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा मेें शामिल हो गए है । जितिन प्रसाद ने पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

 
सड़कों के सामान्य मरम्मत के कार्य तत्काल कराये जाएं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के सामान्य मरम्मत के कार्य तत्काल कराये जाएं। जिन मार्गों की स्वीकृतियां लेना शेष है उनकी स्वीकृतियां तत्काल ली जाएं। मुख्य मार्गों से अनजुड़ी बसावटों की स्वीकृतियां तत्काल लेते हुए कार्य कराये जाएं।

 
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई में ट्रेन, यातायात प्रभावित

मुंबई: मॉनसून की पहली बारिश ने बुधवार को महाराष्ट्र और मुंबई में पूरे जोश के साथ दस्तक दी, जिससे स्थानीय ट्रेनों और सड़क यातायात पर असर पड़ा और देश की वाणिज्यिक राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने यहां इसकी जानकारी दी।

 
वार्षिक परीक्षा एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी

लखनऊः  उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर जन जीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है, जिसके दृष्टिगत मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत छात्रहित में उच्च शिक्षण संस्थानों में सत्र

 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 92 हजार से ज्यादा केस, 2219 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना के 92,596 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई। 2219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है।

 
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र बने चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। इय नियुक्ति के बाद तीन सदस्यीय आयोग के सभी सदस्य अब पूरी ताकत से अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे।