प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी अंतरिम अदालतों की अवधि 2 अगस्त तक बढ़ाई

प्रयागराज:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी जिला अदालतों, न्यायाधिकरणों द्वारा पारित अपने सभी अंतरिम आदेशों को 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है, जिन पर उसके पास अधीक्षण का अधिकार है। यह मौजूदा कोविड -19 महामारी की स्थिति को देखते हुए किया गया है।

 
वाराणसी में इमारत गिरने से दो की मौत, सात घायल

वाराणसी: काशी विश्वनाथ परिसर में मंगलवार तड़के एक जर्जर इमारत के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। ये इमारत काशी विश्वनाथ धाम के आसपास के क्षेत्र में थी और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के प्रवासी मजदूरों ने कब्जा कर लिया था।

 
योगी सरकार पंचायत चुनाव में मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को देगी 30-30 रु.लाख

लखनऊ: कोरोना काल के दौरान पंचायत चुनाव में मृत सभी सरकारी कर्मियों के आश्रितों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पंचायत चुनाव के दौरान सरकारी कर्मियों के परिवारीजन को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पहले के नियमों में बदलाव किया है।

 
दिल्ली मे मृत्यु दर देश के मुकाबले 5 गुणा ज्यादा, मौतों का जिम्मेदार कौन ?

नई दिल्ली:  हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, मुहावरा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सटीक बैठता है, क्योंकि ये भी ऐसे ही हैं, कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाओं का हवाला देते-देते केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को कोरोना से मृत्यु दर प्रति 10 लाख की सूची में बाकी राज्यों से सबसे

 
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर फैलाया जा रहा सरासर झूठ: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर एक गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। इस पर महामारी के बहुत पहले फैसला ले लिया गया था। संसद का नया भवन बनाना इसलिए जरूरी है क्योंकि

 
कोरोना से मुक्ति चाहिए तो तंबाकु से करना होगा तौबाः मंगल पांडेय

पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विश्व तंबाकु निषेध दिवस पर राज्यवासियों से अपील की है कि कोरोना से मुक्ति चाहिए तो तंबाकु से तौबा करना होगा। तंबाकु सेवन करने वालों में थूकने की प्रवृति होती है, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना अधिक बनी रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार तंबाकू सेवन से कोरोना का खतरा और ज्यादा बढ़

 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में 2 ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी

शिमला: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में 140 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी।

 
छात्रों की जान जोखिम में न डालें, 12वीं की परीक्षा पर पुनर्विचार करें: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को पत्र लिखकर कोविड महामारी के कारण सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

 
भारत में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 1.52 लाख नये केस, 3,128 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड के 2 लाख से कम मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,52,734 नए संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही 3,128 और लोगों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

 
PM केयर फॉर चिल्ड्रन योजना संचालन के लिए भारत सरकार का आभार: मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही कल्याणकारी गंभीर और संवेदनशील निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री मा० नरेंद्र मोदी व भारत सरकार के प्रति आभार जताया है।

 
अनिल राजभर ने वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में समिल्लित हुए एवं किया निरीक्षण

लखनऊ: प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी  विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला बरियासनपुर, चिरईगांव में मिशन हमारा गांव कोरोना मुक्त गांव अंतर्गत दवा वितरण, स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, टीकाकरण, राहत धनराशि के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। इसके साथ ही मंत्री द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष अभियान कैंप का शुभारंभ किया गया।

 
PM मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत हो रहा का निर्माण: डा. शर्मा

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का  निर्माण हो रहा है। देश हर क्षेत्र में सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है। एक ऐसे भारत का निर्माण हो रहा है जहां जनता के कल्याण और राष्ट्र गौरव के कार्य ही मुख्य लक्ष्य है।

 
सात वर्ष में PM ने रखी नए भारत की आधारशिला, वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ भारत

लखनऊ:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भारत के निर्माण का पथ-प्रशस्त करने वाला कहा है। सीएम योगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेन्द्र मोदी ने जो भी बातें कहीं थीं उसे अक्षरशः लागू किया। श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का ध्येय लिया और आज

 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना सेे संक्रमित 1,908 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने, आॅक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट

 
प्रदेश भाजपा ने सेवा ही संगठन के तहत चलाया जनसेवा अभियान

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 साल पूरे होने पर आज दिल्ली भर में सेवा ही संगठन-2 के तहत जनसेवा के कार्य किये गए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश

 
PM मोदी के नेतृत्व मैं केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने की सेवा कार्य

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा दिवस मनाते हुए 23 हजार से अधिक गांवों में पहुंचकर आज रविवार को सेवा कार्य किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों तथा सांसदों

 
“मन की बात” में प्रधानमंत्री मोदी ने की “काम की बात”: डॉ प्रेम कुमार

बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने 30 मई 2021 रविवार को 11:00 बजे 77 वां मन की बात में देश को संबोधित करते हुए कई काम की बातें की जिसका जिक्र विस्तार से उन्होंने संबोधन में किया। पीएम मोदी जी ने 9 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी ताकि अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके।

 
भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह करेंगे उप्र में पार्टी के अभियानों की समीक्षा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह जी कल 31 मई से दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ में रहेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन

 
अक्टूबर से दिसंबर तक सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन हो जाए: जे पी नड्डा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता देशभर में जन सेवा कार्य में जुटे हैं यह सब लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ ठीक इसके विपरीत सभी विपक्षी दल के नेता, सांसद और विधायक अपने-अपने

 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के लिए भेजी 10 लाख मेडिसन किट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपना ‘सेवा सत्याग्रह’ शुरू किया है, जिसके दौरान पार्टी कार्यकर्ता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजी गई लगभग 10 लाख दवा किट वितरित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से अन्य जिलों में मेडिसिन किट भेजी गई है।