भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है प्रवासी श्रमिकों की सेवा

अमरोहा, आज दिनांक 25 मई को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मोदी योगी रसोई बसंत होटल गजरौला के द्वारा प्रवासी श्रमिक जो क्वॉरेंटाइन सेंट्रो में आश्रय लिए हुए हैं। आश्रय स्थल जैसे संजीवनी हॉस्पिटल,सुभारती कॉलेज,रोडवेज बस व कुष्ठ आश्रम,आश्रय लिए हुए प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरित किया।क्योंकि श्रमिकों को कि पीड़ा को देखकर भोजन व पानी वितरित करते हुए आँखों में आँसू भर आये, हर कोई भोजन पानी एवं घर की जरुरतों का व्याकुल दिखाई दिया।श्रमिकों से पूछने पर पता चला कोई देवरिया,गोरखपुर,सीतापुर,हरदोई, बिहार एवं लखनऊ आदि स्थानों के निकले जो सबके सब श्रमिक थे।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदगर्ग,पूर्व जिला मंत्री रामवीर सिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति,विश्वहिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष वीरसिंह भगत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव, पूर्व प्रधान चौधरी तेजपाल सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह योगेंद्र उर्फ बन्टू, पुष्पेन्द्र सिंह चाहल,राजीव उपाध्यक्ष,विश्वहिंदू परिषद जिला कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल,किसान संघ कोविन्द्र सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव,नगर उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments