मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस के पीड़ित परिजनों को 25 लाख देने की घोषणा
Date posted: 30 September 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के पिता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। युवती के पिता ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें ऐसा ही होने का भरोसा दिलाया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दी जाएगी। 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। साथ ही सूडा योजना के तहत हाथरस शहर में एक घर भी दिया जाएगा।
Facebook Comments