कमलनाथ का बयान घोर निन्दनीय है और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है-डा0 पाण्डेय

लखनऊ 18 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उ0प्र0 और बिहार के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कमलनाथ का बयान घोर निन्दनीय है और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। डा0 पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा कि वे देश की जनता को बताये कि वे कमलनाथ के बयान के साथ है कि नहीं ? डा0 पाण्डेय ने कहा कि कमलनाथ के बयान के लिए कांग्रेस पार्टी को माॅफी मांगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र समाज को बांटकर राज करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस टुकड़ो की राजनीति करती है। जबकि भाजपा समंग्रता की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 और बिहार के लोगों के बारे में कमलनाथ का बयान इन राज्यों के कर्मठ लोगों के पुरूषार्थ को ही ठेस पहुंचाता है। उ0प्र0 और बिहार के लोगों का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि चाहे उ0प्र0 हो या बिहार या मध्य प्रदेश अथवा देश का कोई भी राज्य सभी जगहों पर रहने वाले देशवासियों का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है।

Facebook Comments