केन्द्र व प्रदेश की सरकारें सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार कर रही है-सुनील बंसल

लखनऊ 02 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकारें अन्त्योदय के सिद्धान्त पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार कर रही है। देश में उत्साह है, और विकास का वातावरण बना है। प्रधानमंत्री मोदी जी सर्वप्रिय और सर्वमान्य नेता है और जनता उन्हें पुनः 2019 में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2019 में हमें किसी भी प्रकार की कोर कसर नही छोड़नी है। इसीलिए पार्टी विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जनता के दरबार में जा रही है। चूंकि भाजपा सरकार सभी वर्गो के लोगों में काम कर रही है, अतः विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठो, प्रकल्पों एवं विभागों के माध्यम से सम्मेंलन एवं अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे। श्री बंसल ने भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में हुई बैठक में उक्त विचार व्यक्त किये।
श्री बंसल ने क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजक, सभी मोर्चो के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा विभागों, प्रकल्पों, प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय संयोजक व सह संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 एवं 12 जनवरी को भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होना है। 15 जनवरी से हम सब सैनिक सम्मान अभियान में भागीदारी करेंगे। जिसमें शहीद सैनिकों के घर जाने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों से भी संपर्क करेंगें। 12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत कार्यक्रम होना है। उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ से भी अधिक लाभार्थियों के घर जाकर भाजपा विकास के प्रतीक कमल दीपक को जलायेगी।
श्री बंसल ने कहा कि उज्जवला योजना, ग्राम ज्योति योजना, स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत शौचालय योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी तमाम योजनाओं से गरीब जनता के जीवन से अंधेरा दूर हुआ है। और विकास का दीपक उनके घर में जला है। इसलिए लाभार्थियों के द्वार पर विकास का दीप जलायेगें। पूरे उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग के बीच में भाजपा सम्मेंलन करेगी। युवाओं के बीच में यूथ पार्लियामेंट का कार्यक्रम होना है।
मंच पर प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल व देवेश कोरी उपस्थित रहेे।

Facebook Comments