भारत का कद विश्व में उंचा करने में डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद का काफी योगदान: सुशील मोदी

पटना: बिहार पाॅजिटिव एवं बिहार विद्यापीठ की ओर से देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती का बिहार विद्यापीठ मैदान (कुर्जी अस्पताल के पास) में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने किया। इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक व दीघा विधायक डाॅ0 संजीव चौरसिया एवं सचिव मनीष सिन्हा भी उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभारंभ देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की चित्र पर पुष्पाजंलि कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद बिहार के महान विभूति थे देश के इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी वे सादगी भरा जीवन जीते थे। अपने जीवन के अंतिम क्षण इसी विद्यापीठ परिसर में बीताया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से बिहार विद्यापीठ के विकास एवं जीर्णोद्धार कराने की भी बात कहीं।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में कहाॅ की भारत का कद विश्व में उंचा करने में डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद का काफी योगदान है। उनका व्यक्त्वि एवं विचार काफी उचे थें उनके जीवन की शैली को हमें अनुश्रण करने की जरूरत है।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी बिहार विद्यापीठ के विकास एवं उक्त परिसर में एक आॅडोटेरियम के निर्माण कराने की बात कहीं।
डाॅ0 संजीव चौरसिया ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विद्यापति भवन में पहली बार डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती का आयोजन किया गया है । हमलोगों का सौभाग्य है कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की यादगार क्षण इस परिसर से जुड़ा है जिसे हमलोग आज देख रहें है। साथ-ंउचयसाथ उन्होंने सरकार से मांग किया की बिहार विद्यापीठ को दर्शनीय स्थल घोषित किया जाय तथा बिहार के बेरोजगार युवा के लिए रोजगार की भी मांग की ।
इस अवसर पर डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की पौत्री डाॅ0 तारा सिन्हा, मंत्री बिहार विद्यापीठ भी उपस्थित थीं उन्होंने भी डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जी के जीवन के बारे में लोगों को बताया, साथ ही साथ इस अवसर पर बिहार पाॅजिटिव के विवेक सिन्हा, रजनीश सिन्हा, संजीव राजगीरी एवं सुजय सौरभ, धिरज कपूर, सत्यवर्त वर्मा, संजय सहाय के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में आम जनता भी इस जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।

Facebook Comments