हड़ताल के लिए सीटू ने किया प्रचार, हड़ताल के अभियान को मजदूरों का मिल रहा है व्यापक सर्मथन

नोएडा, 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी के लिए चल रहे अभियान के तहत शनिवार 5 जनवरी 2019 को सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, मदन प्रसाद, भरत डेन्जर रामस्वारथ, रविन्द्र शाह, जागेन्द्र, मुकेश, अजीत, रंजीत तिवारी, प्रमोद आदि के नेतृत्व में कई टीमों ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा, होजरी काम्पलेक्स फैस-2 आदि औद्योगिक क्षेत्रों में धनीभूत तरीके से माईक प्रचार, परचा वितरण, नुक्कड़ सभाए किया। प्रचार अभियान के दौरान सीटू नेताओं ने हड़ताल के मुददे और कार्यक्रमों जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती मंहगाई के आधार पर न्यूनतम वेतन 18000/- रूपया देश के  सभी मजदूरों के लिए घोषित किया जाए तथा एन0सी0आर क्षेत्र के लिए अलग वेज वोर्ड का गठन किया जाये। जबतक एन0सी0आर0 वेजवोर्ड का गठन नहीं होता है तब तक नोएडा ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के मजदूरों के वेतन में बढोत्तरी कर दिल्ली के बराबर न्यूनतम वेतन 14000/- हजार रूपया लागू करो यह 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांग हैं।

घरेलु कामगारों एवं आंगनवाड़ी आशा आदि स्कीम वर्कर को न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा सहित सभी हित लाभ दो तथा रेहड़ी -पटरी फुटपाथ के दुकानदारों, रिक्सा, बैटरी रिक्सा, टेम्पू चालकों सहित अंसगतिठत क्षेत्र के सभी मजदूरों का उत्पीड़न व उजाडना बंद कर सबका सर्वे कर लाईसेंस व सामाजिक सुरक्षा दो यह 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांगों में है।

नोएडा को डूब क्षेत्र मुक्त घोषित कर हिन्डन नदी पुस्ता के आस-पास बसी कालोनियों मजदूर वस्तियों को नियमित कर बिजली, पानी, नाली खड़जे, सड़क सीवर, रोजगार राशन शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत नागरिक सुविधाए उपलब्ध करवाने की मांग 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांगों में शामिल है।

मजदूरों एवं आवासहीनों को सस्ते आवास बनाकर दो, सभी के लिए शिक्षा-स्वास्थ रोजगार की व्यवस्था करों। समान काम का समान वेतन दो पुरानी पेंशन योजना बहाल करो, न्यूनतम पेंशन 5000 रूपया घोषित करो।

उद्योगों/संस्थानों और नगर निगम, नगर पालिका प्राधिकरण बिजली विभाग सरकारी अस्पतालों आदि में लगे ठेका कमियों को उसी स्थान पर पक्का किया जाए। ये मांगें 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांगों में शामिल है। काॅन्टेªक्ट फिक्स टर्म, आउट सोर्स व नीम के नाम पर भर्ती पर रोक लगाई जाये और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी फेर-बदल करना बंद किया जाये कामगार महिलाओं के कार्य स्थल व कार्य पर आने जाने हेतु पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये जनपद में श्रम न्यायालय व उपश्रमायुक्त कार्यालय में स्टाफ की बढ़ोतरी कर मजदूरों के बाद विवाद/केशों का निपटारा तीन माह के अन्दर किया जाये। ये मांगें 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांगों में शामिल है। रसोई गैस, बिजली, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें कम करो, और राशनिंग व्यवस्था में सुधार कर सभी जरूरतमदों के राशन कार्ड बनाकर सस्ता राशन दो तथा भवन निर्माण में लगे सभी मजदूरों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करो साथ ही जनपद के मजदूरों किसानों की लम्बित सभी समस्याओं/मांगो का समानजनक समाधान कराया जाये से सब मांगे 8-9 जनवरी 2019 को होने वाली हड़ताल की प्रमुख मांगे।

उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को हड़ताल करके नोएडा के मेहनतकश लोग जगह-जगह से जलूस निकालकर नोएडा अर्थोर्टी सैक्टर -6 पर विशाल प्रदर्शन कर ज्ञापन देगें और ग्रेटर नोएडा व फेस-2 के लोग जिलाधिकारी कार्यालय सुरजपुर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देगें तथा 9 जनवरी को हड़ताल करके जलूस निकाल कर नोएडा के मजदूर आम नागरिक माननीय सांसद व केन्द्रीयमंत्री डा0 महेश शर्मा के कार्यालय सैक्टर-27 नोएडा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देगें और ग्रेटर नोएडा के कर्मचारी, किसान आम जनता ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रर्दशन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा। वक्ताओं ने गौतमबुद्धनगर के सभी प्रकार के कार्या में लगे मजदूरों, किसानों, महिलाओं नोजवानों तथा गांव व मजदूर वस्तियों /कालोनियों के आम नागरिक से 8-9 जनवरी को हडताल करके होने वाले जलूशों/प्रर्दशनों मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया।

Facebook Comments