दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि शहीदी दिवस पर किया बापू को नमन

नई दिल्ली, 30 जनवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि शहीदी दिवस पर गांधी जी को नमन करते हुये श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होनें कहा कि 30 जनवरी 1948 का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन शाम होते होते यह इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शुमार हो गया। देश को सबसे बड़ी क्षति के रूप में महात्मा गांधी को खोना पड़ा। इसी साल देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। महात्मा गांधी सकारात्क विचारों से दुनिया को प्रभावित करने वाले महापुरुषों में से एक थे।
श्री तिवारी ने बताया कि अपनी पूरी जिंदगी उन्होंने अलग-अलग समुदायों के लोगों को एक साथ लाने की कोशिश की, क्योंकि वो सभी के समग्र विकास में विश्वास रखते थे। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए जिस तरह देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई उसके लिए पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है। दुनिया के बड़े से बड़े राजनेता और समाज सेवक सभी महात्मा गांधी के पथ और विचारों को निजी जीवन में शामिल करते है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम व्यक्तिगत जीवन में महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण कर किसी भी क्षेत्र में रहकर देश की सेवा कर सकते है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल महात्मा गांधी जी के विचारों को आत्मसात किया है अपितु जन कल्याण व देश को विश्व गुरू बनाने के बापू के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात देश सेवा कर रहे है।

Facebook Comments