भारतीय जनता पार्टी के ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान का हुआ शुभारम्भ

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान का शुभारम्भ आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ. दिनेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का झण्डा लगाकर व स्टीकर लगाकर किया।  राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कदम रसूलवार्ड के अन्र्तगत बाल्मिकी कालोनी के बूथ अध्यक्ष अभिषेक दिवान के आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर अभियान की शुरूआत की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान का शुभारम्भ करते हुए झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर चाय पर चर्चा की। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग में तथा डाॅ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में अपने आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर अभियान प्रारम्भ किया।
पार्टी द्वारा आज से शुरू किये गए ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान की शुरूआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने आवास से की। प्रातः 11 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अपने आवास पर झण्डा फहराया और स्टीकर चिपकाकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लिया। अभियान की शुरूआत करते हुए डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि इस अभियान से पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक परिवारों तक भाजपा पहुंचेगी। देश और दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी इस अभियान से यह संदेश देना चाहती है
कि हमारा कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ पार्टी के काम में जुटा है। और जहां देश की अन्य पार्टियां अपने-अपने परिवार की पार्टियां चला रही है वहीं भाजपा देश के सभी परिवारो को अपना परिवार मानकर देश सेवा का काम कर रही है। भाजपा परिवारिक संस्कार और सारे समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इस नाते अपने शुभचिंतको मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का अंग मानती है। इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।  माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में जितना कार्य किया उतना आज तक आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नही किया। उन्होंने कहा माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनिया में बढा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान समाज के हर तबके के कल्याण के लिए देश के चैहुमुखी विकास के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वे पूरे प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार के अभियान को ऐतिहासिक बनाते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत आज कदम रसूलवार्ड में पार्टी के बूथ अध्यक्ष अभिषेक दिवान के घर पर पहुंचकर की। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी ने आज अपने आवास पर पार्टी का झण्डा लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश से भी हम सब इस अभियान को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को बिना भेदभाव के समाज के हर तबके तक पहुंचाने का काम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 55 महीनों में जिस तत्परता के साथ आगे बढ़ा है। इसका अभिनंदन करने का यह अवसर हैं, हर उस परिवार ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के इस आदर्श उदाहरण को अनुभव किया है और उससे लाभान्वित हुआ है। उन सबको इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने यह एक अभिनव प्रयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में प्रारम्भ किया है। यह पूरा अभियान सफल होगा इसके लिए भाजपा ने प्रदेश में भी रणनीति बनाकर अभियान की शुरूआत की है तथा इस अभियान को आगे बढाते हुए आज भाजपा कार्यकर्ता के घर उपस्थित होकर मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को आगे बढाने का काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व महापौर संयुक्ता भाटिया के सैंकडों के संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के साथ उपस्थित रहे।
प्रयागराज में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलकापुरी कालोनी स्थित अपने आवास पर भाजपा के मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने देश का जितना विकास अपने कार्यकाल में किया है उतना विकास पिछले पचपन सालों में कांग्रेस की सरकारों ने नहीं किया।  उन्होंने कहा कि आज देश के पास एक ऐसा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रूप में है जो अपना सर्वत्र राष्ट्र के अर्पित करने की भावना के साथ साल के तीन सौ पैसठ दिन अठारह घंटे से अधिक काम करते है और साथ ही साथ भ्रष्टाचारी चोरों की फौज से चैकीदार देश के सम्मान  स्वाभिमान और विकास के लिए  लड़ रहे हैं उन्होंने गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई एकत्रित हो देश की जनता को ठगने के लिए ठग बंधन बनाया है  उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए  विपक्ष को बिना दूल्हे की बारात बताया श्री मौर्य ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश की योगी सरकार ने तीव्र गति से प्रदेश के विकास का बीड़ा उठाया है जिसे देश एवं प्रदेश की जनता भली भांति देख रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत की छवि निखरी है। दुनिया के तमाम देश भारत को उभरती हुई महाशक्ति के रूप में देखते हैं। जो कल तक हमें एक पिछड़े हुआ देश मानते थे। दुनिया भर में भारतवासियों का सम्मान प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में बढ़ा है। विकास की इस गति को बनाये रखने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कई और पुल तथा रिंग रोड  से  प्रयागराज वासियों को सदा सर्वदा के लिए जाम से  मुक्ति मिल जाएगी।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोबिन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति, संतोष सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, अमरपाल मौर्य, प्रकाश पाल, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, डाॅ. समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी, अशोक त्रिपाठी, शिव भूषण सिंह सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने गोमतीनगर लखनऊ के ग्वारी स्थित बूथ संख्या 329 के बूथ अध्यक्ष मनोज यादव के आवास पर, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने आवास पर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी व प्रदेश सरकार के मंत्री रमापित शास्त्री अपने आवास पर भाजपा का झण्डा लगाकर अभियान प्रारम्भ किया।

Facebook Comments