भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने नेशन विद नमो युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया

लखनऊ 17 जनवरी 2019, प्रयागराज के नेशनल आर.डी. सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने नेशन विद नमो युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसके मुख्य अतिथि थे उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश। वहां युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे जैसे क्षेत्रीय प्रभारी  देवेन्द्र जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेन्द्र जी, गंगापुर जिला के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, उपाध्यक्ष दीपक पराशर, चंद्रजीत यादव और प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आयुषी जी। कार्यक्रम में 200 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम कि शुरुआत सुभाष यदुवंश जी ने राष्ट्रगान से की। उसके बाद मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष, श्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि नेशन विद नमो भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य भारत के शिक्षित युवाओं का एक ऐसा नेटवर्क बनाना है जो नरेन्द्र मोदी जी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना योगदान करना चाहते हैं। नेशन विद नमो से जुड़ने के लिए अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश ने युवाओं को 8000780007 पर मिस्ड कॉल करने के लिए एवं ूूू.दंजपवदूपजीदंउव.बवउ पर लोगों को रजिस्टर करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगों को अपना फ़ोन निकालकर उसी समय मिस्ड कॉल देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने ये भी बताया कि कॉलेज के छात्र नेशन विद नमो के वालंटियर बनकर युवा मोर्चा और भाजपा से जुड़ सकते हैं एवं नेशन विद नमो के कैंपस एम्बेसडर बनकर भाजपा के चुनावी अभियानों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। सुभाष यदुवंश जी  ने वहां उपस्थित युवाओं को नेशन विद नमो की वेबसाइट पर जाकर अपना ‘पहला वोट मोदी को’ देने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने संवाद को इंटरैक्टिव बनाते हुए कॉलेज के छात्रों के कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया।
उन्होंने युवाओं के रोज़गार को ध्यान में रखते हुए विस्तार में स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास योजना के बारे में बताया, और ये भी बताया की जो युवा राजनीती में रूचि रखते हैं किन्तु पढाई के साथ राजनीती में कोई सहयोग नहीं दे पाते, वे लोग हमारे नेशन विथ नमो कैंपेन के साथ जुड़कर सहयोग दे सकते हैं।
सुभाष यदुवंश जी ने विस्तार में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया और युवाओं को एक वोट का महत्त्व बताते हुए सभी छात्रों से वोट अपील करवाई और वालंटियर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विपक्ष के समय में जो घोटाले हुए थे उसके बारे में अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया की सिर्फ सरकारी नौकरियाँ की वृद्धि से देश का विकास नहीं होगा बल्कि देश में जो युवा खुद का व्यवसाय करते हैं, जिनकी सहायता के लिए कॉलेज में स्टार्टअप इन्क्युबेटर्स का निर्माण हुआ, इतनी सारी युवाओं के विकास के लिए जो योजना बनी, इनसे देश का विकास होगा, जब हमारा युवा नौकरी पाने की नहीं बल्कि नौकरी देने की बात करेगा। अंत में श्रीकांत शर्मा जी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं युवाओं के साथ संकल्प लिया कि अगले लोक सभा चुनाव में मोदी जी को वोट कर उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Facebook Comments