दिल्ली भाजपा महामंत्री दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक से मिले

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल आज दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से मिलकर कई सालों से पूर्वी दिल्ली के लोगों की बड़ी समस्या के रूप में लम्बित पड़ी मेट्रो फेज-3 के लाजपत नगर से मयूर विहार और त्रिलोकपुरी से मयूर विहार फेज-1 पॉकेट-1 तक के विस्तार में हो रहे विलम्ब और पूर्वी दिल्ली के लोगों के आवागमन में हो रही समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।

कुलजीत सिंह चहल ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को बताया कि मेट्रो फेज-3 का प्रांरम्भ पूर्व में ही हो चुका था लेकिन प्रोजेक्ट में देरी होने की वजह से पूर्वी दिल्ली की बड़ी आबादी आवागमन के लिए दिल्ली परिवहन निगम पर निर्भर हो कर रह गई। बसों की कमी और लम्बे जाम से परेशान पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए मेट्रो की सेवाओं का तुरन्त प्रभाव से शुरू होना अति आवश्यक है।  इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्वी दिल्ली के सभी मेट्रो रूटों पर फीडर बस सेवाओं की कमी से त्रस्त जनता की सुवधिा के लिए मेट्रो फीडर बसे भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कुलजीत सिंह चहल को आश्वासन दिया कि पूर्वी दिल्ली के लोगो की समस्याएं गम्भीर हैं।  आगामी एक माह के भीतर दिल्ली मेट्रो फेज-3 के अन्तर्गतं लाजपतनगर से मयूर विहार फेज-1 के बीच मेट्रो का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा तथा पूर्वी दिल्ली के सभी मेट्रो रूटों पर मेट्रो फीडर बसों की सुविधा भी जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी।

Facebook Comments