उपमुख्यमंत्री ने बाराबंकी के दरियावाद तथा अयोध्या के रूदौली में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

लखनऊ: दिनांक 10 फरवरी, 2019 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बाराबंकी के दरियाबाद में तथा जनपद अयोध्या की रूदौली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।
उपमुख्यमंत्री ने बाराबंकी के दरियाबाद में 703.44 लाख रूपये से निर्मित 90 किमी0 लम्बे 09 मार्गो का लोकार्पण किया तथा 3656.06 लाख रूपये से निर्मित 37.15 किमी0 लम्बी सड़क तथा 675 लाख रूपये से निर्मित 02 सेतुओं का लोकार्पण भी किया।
उपमुख्यमंत्री ने रून्दौली विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के 522.02 लाख रूपये से बने 9.03 किमी0 लम्बे 11 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1098.82 लाख रूपये से बनने वाले 05 किमी0 लम्बे मार्गों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के पश्चात् उप मुख्यमंत्री ने रूदौली जनपद अयोध्या रेलवे ब्रिज का निरीक्षण भी किया तथा मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए की उपरिगामी सेतुओं तथा अन्य सभी पुराने सेतुओं का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि सबका साथ, सबके विकास के संकल्प के साथ हम प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करें।

Facebook Comments