उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी बिहार एनडीए के बड़े व कदावर नेता है -नीलमणि पटेल

राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव गणेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह, एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सयुंक्त बयान जारी कर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी को लोकसभा चुनाव लड़ने कि चुनौती दिये जाने वाले बयान को खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ करने वाला बयान बताया है।
  मोर्चा नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी बिहार एनडीए के बड़े व कदावर नेता है उन्हे लोकसभा चुनाव लड़ने कि चुनौती देने से पहले उपेन्द्र कुशवाहा जी को अपनी राजनीतिक स्थिति का वास्तविक अध्यन करना चाहिए। उपेन्द्र कुशवाहा जी स्वंय लगातार विधानसभा चुनाव हारते रहे है। चुनाव मे मिली हार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 मे उन्हे निराशा के दलदल से निकाल कर उन्हे राज्य सभा का सदस्य बनाये। जब उपेन्द्र जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नेता के बफादार नही हुये तो किसके होगे। उपेन्द्र कुशवाहा जिस थाली मे खाते है उसी मे छेद किया करने का काम करते है। सुशील कुमार मोदी जी जैसा नेता के खिलाफ बोलकर उपेन्द्र कुशवाहा अपनी राजनीति चमकाना चाहते है। सुशील मोदी जी के कृपा मात्र से एनडीए गठबन्धन मे रहकर मंत्री पद का सफर तय करने वाले रालोसपा नेता आज एनडीए से अलग होकर लालू जी के सिखाई भाषा पर महागठबंधन के तोता बने हुए है। चुनाव मे उपेन्द्र कुशवाहा खुद का सीट बचा ले वही काफी है। उपेन्द्र कुशवाह जहा से चुनाव लड़ेगे वहा राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हे हराने का काम करेगे।

Facebook Comments