सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मे पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपूरी ठाकुर कि जयंती मनाई गयी।

पटना 27 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो कि अध्यक्षता मे मोर्चा के राज्य कार्यालय मे पूर्व मुख्यमंत्री स्व जननायक कपूरी ठाकुर जी कि जयंती हर्षोल्लास के साथ मानाई गयी। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने किया।
इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुये मोर्चा के प्रधान महासचिव सह भाजपा नेता नरेश महतो ने कहा कि स्व कपूरी ठाकुर अपने समय काल के बिहार के सर्वमान्य नेता थे। वे इमान्दार और काफी संघर्षशील नेता थे। उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त करते हुये कहा कि आज भी समाज मे गैरबराबरी भेदभाव,उच नीच कि भावना हावी है जिसके चलते गरीब,दलित,शोषित,पीड़ित, अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है।
अंत मे दो सूत्री प्रस्ताव पारित कर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपूरी ठाकुर को भारत रत्न नही दिये जाने पर गहरी नाराजगी जताई,साथ ही लोकसभा चुनाव मे अति पिछड़ो को अधिक से अधिक उम्मीदवार बनाये जाने कि मांग विभिन्न राजनीतिक दलो से कि है।
मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि कपूरी ठाकुर जी केवल जननेता ही पिछड़ो, दलितो, गरीबो,व शोषितो के रहनुमा थे। वे विचारों कि राजनीति किया करते थे। उनकी नीति सिद्धान्त व व्यक्तित्व से हमे सिख लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पुन मोर्चा अनुरोध करता है कि वे जननायक कपुरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिये जाने का पहल करे।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव गणेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह, डा अशोक प्रभाकर, सुनील कुमार,अरुण नटराज,मनीष झा,अमिताभ कुमार,रंजय कुमार,रवि वर्मा,मनोज पासवान, दिनेश निराला,भोला शर्मा,अजय कुमार गुडु,ज्योति कुमार,सुबोध कुमार,अशोक कुमार,बालेश्वर यादव,आलोक कुमार,पिन्टु झा आदि नेताओं ने उन्हे श्रधांजली अर्पित किया।

Facebook Comments