महिला मोर्चा द्वारा 21 जनवरी से शुरू हुआ कमल शक्ति अभियान 15 फरवरी तक चलेगा

लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 21 जनवरी से शुरू हुआ कमल शक्ति अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा बहुओं, आगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह और एनजीओ की बहनों का सम्मेलन किया जा रहा है। जिनमें उ0प्र0 की 403 विधानसभाओं में से लगभग 300 से अधिक विधानसभाओं में यह कार्यक्रम समपन्न हो चुका है। 300 विधानसभाओं मंे अब तक एक लाख से अधिक बहिनों की सहभागिता हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्र्तगत लखनऊ की पश्चिम विधानसभा, लखीमपुर की मोहम्मदी, रायबरेली की सरेनी, शामली में थाना भवन, हापुड़ में हापुड़ विधानसभा, मुजफ्फरनगर में चरथावल में कार्यक्रम होंगे। 15 फरवरी को गाजियाबाद महानगर में मुरादनगर विधानसभा, बुलन्दशहर में स्याना, बहराइच में पयागपुर और लखीमपुर विधानसभा में कार्यक्रम होंगे।

Facebook Comments