सरकार की योजनाओं के दम पर कोई भी राजनैतिक दल व गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पायेगा

महराजगंज/लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में महराजगंज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आमित भाई शाह ने बूथ प्रबंधंन का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 2019 के लोकसभा चुनावों में विजय के लिए बूथ अध्यक्षों का आहवान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महराजगंज में कहा कि जब चुनाव की दृष्टि से सेनाएं कसी जा रही है तो संगठन के सेनापति के रूप मंे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रूप से देश और दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ ही भाजपा मूल्यों, सिद्धान्तों और आर्दशों पर चलने वाली कैडर बेस पार्टी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के भाव के साथ एक-एक बूथ अध्यक्ष को संगठन की रणनीति के साथ काम में लगना है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर कोई भी राजनैतिक दल व गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पायेगा। एक-एक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संभालने के लिए तैयार होना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, महिलाएं एवं नौजवान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है। आज उसी का परिणाम है कि जातिवाद की दीवारे टूट गई, आज विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर लोगों का विश्वास स्थाई हुआ है। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। योगी जी ने मुसहर व बनटागियां जैसी आदिवासी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के अन्त्योदय पथ पर बढ़ते हुए कहा कि महराजगंज और कुशीनगर जिलों में चार लाख से अधिक मुसहर जाति के लोग थे। जिनके पास मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की बात कही और भाजपा सरकार ने सभी को राशन कार्ड, आवास, पेंशन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य कार्ड, उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
श्री योगी जी ने कहा कि महराजगंज जिले के 18 गांवों सहित पूर्वी उ0प्र0 के 54 गांव ऐसे थे जिनमें अभी तक सड़क, बिजली, पानी सहित कोई भी सुविधा नहीं थी। ऐसे सभी 54 वन्य गांवों वनटागिया गांवों को भाजपा सरकार ने राजस्व गांव का दर्जा देकर बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, आवास, गैस, राशनकार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं पहुंचाई। प0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक सरकार स्वयं पहुंचने का कार्य कर रही है। योगी जी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ जाति के नाम पर देश को बांटने वाली सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां है, जिन्होंने वैमनस्यता व वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा की है। सपा, बसपा व कांग्रेस को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को महराजगंज में संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा ने जंगलराज बना दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद उ0प्र0 में कानून का राज स्थापित हुआ। मोदी जी ने गोरखपुर क्षेत्र के विकास के लिए फर्टीलाइजर फैक्ट्री का काम शुरू किया, एम्स से पूर्वांचल के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त किया और पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में चोरों का ठगबंधन हुआ है जिसका जबाव देने के लिए आप यहां उपस्थित हुए है। भारतीय राजनीति में 2019 का चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। आज मोदी जी और योगी जी द्वारा जनकल्याणकारी कदमों के साथ आगे बढ़ते हुए आप जनता के बीच जाइए। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है।

Facebook Comments