ग्राम्य विकास मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने गुवाहाटी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया

लखनऊ: दिनांक: 24 जनवरी, 2019 उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित की गयी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार सभी को साथ लेकर देश को नयी ऊँचाइयों की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी नीतियां एवं कार्यक्रम गरीबों को केन्द्र में रखकर बनाये गये हैं और पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान सभी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।
ग्राम्य विकास मंत्री आज असम के गुवाहाटी में एक विशाल जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों के बदौलत भारत आज एक तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। इसी समावेशी विकास के कारण हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और भारत की साख दुनिया के देशों में नये नजरिये से स्थापित हुई है। उन्होंने असम के कोने कोने से आये लगभग 25 से 27 हजार पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया और केन्द्र व असम सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आहवान किया।

Facebook Comments