लोक सभा निर्वाचन हेतु वाहनों की व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग ने स्थापित किये कन्ट्रोल रूम

लखनऊः 05 मार्च, 2019 उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दौरान वाहनों की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित किये जाने के लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय एवं उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।
यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) श्री विजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सामान्य जन की जानकारी हेतु परिवहन आयुक्त कार्यालय में गठित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2629027 है तथा परिवहन निगम मुख्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2622277 है। उन्होंने बताया कि आमजन वाहनों की जानकारी हेतु इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Facebook Comments