युवाओं ने शहीदों के नाम अर्पित किया होली मिलन समारोह

नोएडा -: नव ऊर्जा युवा संस्था का होली मिलन समारोह छलेरा सेक्टर 44 नोएडा के कम्युनिटी सेण्टर में आयोजित किया गया। होली समारोह पुलवामा के शहीदों को समर्पित था। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
अम्बिका और फिरदौश ने की ओर से गाया गीत ‘जै जै जवानो’ ने माहौल देश प्रेम से भर दिया। इसके बाद सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश चौहान ने कहा कि देश के जवान अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी सुरक्षा करते हैं। हमारे लिए सेना का पराक्रम और शौर्य सर्वोपरि है। संस्था की तरफ अतुल चौधरी ने मंच संचालन किया। संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि इस बार की होली शहीदों के नाम की जाए। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान खेलते हैं खून की होली, तभी हम घरों में सुरक्षित मनाते हैं होली और दिवाली।
इस दौरान दीपक मिश्रा, मोनू अवस्थी, विवेक पंडित, रितिका कुमारी, प्रिया यादव, डॉली कुमारी, अंकित कुमार, अनमोल सहगल, दीपक कनोजिया, शेखर चंद्र, राकेश कुमार, राज मंडल, सचिन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments