केन्द्र सरकार ने मेट्रो ट्रेन के रुप मे बिहार को दिया अनमोल तोहफा : मोर्चा
Date posted: 15 February 2019
पटना 14 फरवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव नीलमणि पटेल ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर कि केन्द्र सरकार ने पटना मे मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान कर बिहार को अनमोल तोहफा देने का काम किया है। इसके लिए बिहार की जनता हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कृतज्ञ रहेगी। राजधानी पटना मे मेट्रो ट्रेन की स्वीकृति होने से बिहार का विकास और तेजी गति से होगा साथ ही बिहार के विकास को नया आयाम मिलेगा।
मोर्चा के नेताओं ने इस योजना की स्वीकृति दिये जाने पर बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई व साधुवाद देते हुए कहा कि जन अकांक्षा के अनुरुप प्रधानमंत्री जी ने बिहारवासियो के सपनो को पुरा किया है। इस प्रोजेक्ट से बिहार के लोगो मे काफी खुशी है।
Facebook Comments