रोजगार सृजन, कौशल विकास पर रहेगा जोर: महेन्द्रनाथ पांडे
Date posted: 4 June 2019

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की प्राथमिकता युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के जरिये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में उनका मंत्रालय काम करेगा।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि देश की आबादी का एक बडा हिस्सा युवाओं का है। केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि युवा जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हों अपने कौशल में पूरी तरह पारगंत हों।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने डाॅ. पाण्डेय को बधाई और शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि सहज सरल व्यक्त्वि के धनी डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के मागदर्शन में भारत का युवा विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता हासिल कर रोजगार के अवसर प्राप्त करेगा।
डाॅ. पाण्डेय द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं सत्य प्रकाश जी, अशोक तिवारी ने बधाई एवं शुभकानाएं दी है।
Facebook Comments