अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक बिदाई का समय आ चुका है : मनोज तिवारी
Date posted: 5 June 2019
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन द्वारा आयुष्मान भारत योजना को लागू न करने के हठ की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता का हक देने की जगह उनके हक को छीनना चाहती है लेकिन दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल की राजनीतिक बिदाई करने का मन बना चुकी है।
तिवारी ने कहा आयुष्मान भारत योजना में लोगों को 5 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था है लेकिन केजरीवाल न जाने क्यों दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज मिलने के विरोधी बन गये हैं। केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लोगों की हो रही दुर्दशा से उनका जन विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है।
तिवारी ने कहा कि केजरीवाल आयुष्मान भारत योजना लागू न करके दिल्ली के सबसे बड़े दुश्मन बन गये हैं जिसका जवाब दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें देने वाली है। केजरीवाल के पास हवा-हवाई घोषणा लागू करने के लिये 1200 करोड़ रूपये हैं लेकिन बीमार लोगों का इलाज करने के लिये मोदी सरकार द्वारा दिये जा रहे 5 लाख रूपये की सुविधा देने की मंशा नहीं है। इससे यह साबित होता है कि केजरीवाल सिर्फ भ्रम फैलाने के लिये झूठी घोषणायें कर रहे हैं, जो इन्हें बहुत महंगी पड़ेंगी।
Facebook Comments