लॉकडाउन में ITC की मदद से 300 लोगों को प्रतिदिन भोजन करवा रहा है “भोजन बैंक”

पटना: कोरोना के कहर के कारण लागू लॉकडाउन के कारण निम्नवर्ग एवं गरीबों के बीच भोजन संकट को दूर करने के लिए “भोजन बैंक” संस्था का अभियान लगातार जारी है। पटना में भोजन बैंक अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भूखे और जरूरतमंदों को पिछले तीन साल से एक समय का तैयार भोजन उपलब्ध करवा रहा है। भोजन बैंक के संस्थापक राजीव मिश्रा जी का कहना है कि हम एक ऐसे भारत की कल्पना के साथ यह काम कर रहे हैं, जहाँ कम से कम कोई भूखा ना रहे। इस अभियान के तहत “भोजन बैंक” पटना में सक्रिय है।


“भोजन बैंक”  के संस्थापक और बिहार भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी राजीव मिश्रा का कहना है कि कोरोना से जंग में जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है, हम पूरी सतर्कता बरतते हुए और अनुशासन का पालन करते हुए, अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन कर रहे हैं। इस लॉकडाउन में भोजन बैंक, ITC की मदद से 300 लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करवा रहा है एवं जहाँ प्रतिदिन संभव नहीं हो पा रहा है, वहाँ अन्य सहयोगियों की मदद से सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सूखा राशन में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो सरसों तेल, 1 किलो नमक एवं मसाला शामिल है। भोजन बैंक अपनी यह सेवा पटना शहर के ए जी कॉलोनी, कृषि नगर, कौटिल्य नगर, केशरी नगर एवं राजीव नगर एरिया में दे रहा है

राजीव मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा भोजन बैंक लोगों को मास्क पहनने, हमेशा हाथ साफ करने एवं सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करने के लिए भी लगातार प्रेरित करता है एवं जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क उपलब्ध करवाता है। भोजन बैंक भूखे और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने में अग्रसर एक रजिस्टर्ड स्वयंसेवी संस्था है। “भोजन बैंक”के संस्थापक राजीव मिश्रा से 9631048444 पर संपर्क कर सकते हैं।

Facebook Comments