प्रधानमन्त्री मोदी के संकल्प से कोरोना पर और कसा शिकंजा: संजय जायसवाल

पटना: कोरोना के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और लिए गये निर्णयों को सराहते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ पिछले 36 दिनों से संपूर्ण लॉकडाउन जैसी पीड़ा को झेल रहे देश के लोगों के लिए कोरोना को लेकर शुभ संकेत आने शुरू हो गए हैं. इस संकेतों से यह साफ पता चलता है कि देशवासियों की मेहनत और देश को कोरोना के प्रकोप से बचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर हाल में सफल होने वाले है. सरकार के प्रयासों से कोरोना का कसा शिकंजा और मजबूत हो गया है.

देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर अमेरिका और पश्चिमी देशों की तुलना में काफी बेहतर हो चुकी है. संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने से पहले जहाँ हर चौथे दिन कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो जा रहे थे, वहां अब इसमें 10.2 दिन का वक्त लग रहा है. देश के ऐसे 12 राज्य सामने आए हैं जहां कोरोना की रफ्तार न केवल धीमी पड़ी है बल्कि वहां के हालात में भी सुधार दिखने लगे हैं. देश के 85 जिले ऐसे हैं जहाँ 14 दिनों में कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है. 23.3% की रिकवरी दर से अभी तक 6,868 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं.”

डॉ जायसवाल ने कहा “कोरोना का धीरे-धीरे हो रहा यह खात्मा अनायास नहीं है, बल्कि इसके पीछे केंद्र सरकार की मेहनत और सभी देशवासियों का त्याग छिपा है. गौरतलब हो कि कोरोना का मामला आने के बाद से अभी तक देश में 3773 विशिष्ट कोरोना अस्पताल अस्तित्व में आ चुके हैं, वहीं 377 जांच लैब मोर्चे पर डटे हुए हैं, जिनके माध्यम से अभी तक 7.16 लाख से अधिक टेस्ट किये जा चुके हैं. केंद्र सरकार की ही तरह जनता ने भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है, यही कारण है कि हर बीतते दिन के साथ कोरोना पर देश की पकड़ और मजबूत होते जा रही है.”     

Facebook Comments