नेपाल और बिहार में फंसे लोगों को भेजने की व्यवस्था करे वहां की सरकार: मनु
Date posted: 8 May 2020
जदयू नेता व न्याय मंच बिहार के संयोजक मनोज लाल दास मनु ने बिहार नेपाल के सीमावर्ती जिलों में लॉकडौन के कारण फंस गए बिहार नेपाल के परिवारों को भी अपने अपने घर भेजने की व्यबस्था हो। बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल,अररिया आदि कई जिले नेपाल से सटा हुआ है। नेपाल और बिहार के लोंगो के बीच बेटी रोटी का सम्बंध है।दोनों जगहों के लोगो का शादी विबाह, मरनी, मुंडन के साथ साथ अन्य छोटे बड़े समरोह में आना जाना रहता है
श्री मनु ने कहा कि लॉकडौन होते ही नेपाल और बिहार के हजारों लोग एक दूसरे जगहों पर फंसे है।
लॉकडाउन के बाद दोनों दिशाओं की सीमा बन्द हो गयी है।जरूरत है बिहार और नेपाल के प्रशाशन एक दूसरे के बीच आपसी बातचीत कर दोनों जगहों जांच कर फंसे लोगों को अपने अपने जगहों भर भेजने की व्यबस्था करे।बिहार के कई लोग नेपाल में फंसे है,उनके दवाई खत्म हो गए है, इधर से दवा जा नही सकता और वो दवा वहां मिल नही रहा है।स्थिति नाजूक हो रही है। दोनों जगह पर घर के मुखिया गए न्योता में और वही है,इस कारण उनके परिवार की स्थिति गम्भीर हो गयी है।नेपाल एक अलग राष्ट्र है,अलग राष्ट्र से लोगो को लॉकडौन में आने के जाने के लिये जो नियम बना है उसका पालन सम्भव नही है। इस विषय को लेकर मनु ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों देश के नागरिकों जो फंसे है उन्हें आप अपने अपने घर भेजने की व्यबस्था करने का आग्रह किया है
Facebook Comments