मोदी सरकार की लोककल्याणकारी योजनायें आम जनता के लिए सहारा बन सार्थक सिद्ध हो रही हैं: डॉo संजय मयुख

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोककल्याकारी योजनाएँ कोरोना की इस चुनौती के वक्त में आम जनता के लिए सहारा बन सार्थक सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा ही दलित- पिछड़ों- गरीबों और किसानों को अपनी योजनाओं के केन्द्र में रखा है। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत पूरे भारत में 7.92 करोड़ किसानों के खाते में सहायता राशि पहुंची। 2,000 रुपये की पहली किस्‍त कुल 15,841 करोड़ रुपये हस्‍तांतरित किये गये। किसान उत्‍पादों को खराब होने से बचाने के लिए किसान रेल शुरू की गयी। किसान रेल में 59 रूट्स पर 109 ट्रेनें शुरू की गई।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना के तहत अब तक 15.65 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में 7,825 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। कृषि मंत्रालय ने कृषि ट्रांसपोर्ट टोल फ्री नम्‍बर 1800 180 4200  एवं 14488 शुरू किया है। इस पर किसान कॉल करके सब्‍जी, फल, बीज या कीटनाशक उर्वरकों आदि के अन्‍तराज्‍यीय परिवहन में आने वाली समस्‍याओं को बताकर समन्‍वय स्‍थापना कर सकते हैं।

डॉo संजय मयुख ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार कोरोना के संकट को भी रोज़गार देने के अवसर में बदलेगी। भारत सरकार की मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं की महत्ता अब सिद्ध होगी क्योंकि इनके माध्यम से रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जायेंगे। मध्यम और लघु उद्योगों को प्रमोट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जायेंगे। एक्सपोर्ट को प्रमोट करने की कार्ययोजना बन रही है जिससे कोरोना संकट के कारण देश में रोज़गार जाने की आशंका दुर होगी और नए रोज़गार के अवसर बनेंगे। संकट कितना भी बड़ा क्यों नहीं हो, भारत में किसी भी गरीब और मज़दूर का अहित नहीं होने दिया जाएगा। आम जनता का हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है ।

Facebook Comments