भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण, संकल्प के साथ बूथ दर बूथ जनसेवा के कार्यों को विस्तार दे रही है
Date posted: 9 June 2020
मेरठ 09 जून 2020, भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण, संकल्प के साथ बूथ दर बूथ जनसेवा के कार्यो को विस्तार दे रही है और इसी कड़ी में मोर्चा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बूथ तक मास्क, सेनेटाइजर व हैण्डसोप पहुंचाने का अभियान प्रारम्भ हो चुका है। भाजपा अपने सामाजिक दायित्वों के साथ सेवा कार्यो की श्रृंखला में गांव, गरीब की दहलीज तक पहुंच रही है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अश्विनी त्यागी ने कहा कि पार्टी लक्ष्य अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय के संकल्प के साथ निरंतर राजनैतिक गतिविधियों के साथ अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का अनवरत निर्वहन करती है। भाजपा सेवा कार्यो के द्वारा सतत जनमानस से जुड़ी हुई है। पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20 लाख से अधिक मास्क के वितरण की व्यवस्था बूथ स्तर पर पूरी कर ली है। इसके साथ ही 2 लाख से अधिक सेनेटाइजर व हैण्डसोप भी बूथ स्तर पर वितरण का काम आरम्भ हो चुका हैं।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अश्विनी त्यागी ने वितरण व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि मास्क, सेनेटाइजर व हैण्डसोप सहित अन्य सामग्री पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों तक पहुंच चुकी है। जिलो से 330 मण्डलों तक तथा मण्डलों से 4686 सेक्टरों तक और सेक्टरों के माध्यम से 28701बूथ तक पहुंची वितरण सामग्री को मोर्चा के कार्यकर्ता जरूरतमंदो को वितरित करने के कार्य में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी के निर्देशन में जहां एक ओर कोरोना संकटकाल में डिजिटल माध्यमों से संगठन के कार्यो व गतिविधियों को सुचारू बनाये रखने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया। तो वहीं संगठन के कार्य विस्तार के साथ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हुआ और कोरोना संकटकाल में सेवा कार्यो को भी विस्तार दिया जा सका। जिससे संगठनात्मक कार्यो के साथ सेवा कार्यो की एक विस्तृत योजना भी समानान्तर गति से आगे बढ़ती रही।
उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था के लिए प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर डे-टू-डे माॅनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण भाव के साथ बस्तियों में मास्क, सेनेटाइजर व हैण्डसोप वितरण का कार्य कर रहे है। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश लड़ रहा है। ऐसे में कोरोना संकट काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ जरूरतमंदो को मोदी किचन चलाकर भोजन व राशन उपलब्ध कराया। तो वही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घर पर मास्क बनाकर वितरण का काम किया। अब पार्टी के कार्यकर्ता फिर जनसेवा के लिए बूथ दर बूथ जनता की दहलीज पर पहुंच रहे है। यही भाजपा की संस्कृति है और यही भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के संस्कार है।
Facebook Comments