तेजस्वी बौखलाहट मे अनाप शनाप बयान देकर मीडिया में बने रहने की कबायद: मनु

पटना: जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी जनता द्वारा नकारे जाने के बाद बौखला कर अनाप शनाप बयानबाजी मुख्यमंत्री के खिलाफ कर रहे है। सारी दुनिया जानती है कि जो लोग आज राजद में शामिल हुए है वे कब के जदयू छोड़ चुके है। तेजस्वी का यह पूछना साबित करता है कि वो मानसिक रोग के शिकार हो गए है इसीलिए पूछ रहे है कि मुख्यमंत्री कहा है।तेजस्वी को जानकारी रखनी चाहिये कि बिहार की जनता ही नही उनके दल के केबल उन्हें छोड सभी जानते है कि वे एक आने मार्ग में रहकर कार्य कर रहे है।इसी से साबित होता है कि वे अपनी मानसिक स्थिति खो चुके है।

तेजस्वी करोना के समय और विधानसभा सत्र के समय कहा गायब थे यह जनता तो दूर उनके दल के नेता और कार्यकर्ताओं को भी आज तक पता नही चला ।पहले वे न बताबे कहा थे जब बिहार की जनता कराह रही थी तब कहा छुपे थे।तेजस्वी का मुख्यमंत्री का सपना सपना ही रहेगा क्योंकि बिहार के युवा पीढ़ी कभी नही चाहेंगा की नौंवी पास बिहार का मुख्यमंत्री बने।

Facebook Comments