बिहार से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करने के लिए PM मोदी का आभार: संजय जायसवाल
Date posted: 19 June 2020
पटना: गरीब कल्याण रोजगार अभियान की बिहार से शुरुआत करने के लिए प्रधानमन्त्री मोदी को धन्यवाद देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति छिपा प्रेम किसी से छिपा नहीं है. यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित हर योजना में बिहार की विशेष हिस्सेदारी रहती है. बिहार के प्रति अपने इसी लगाव के तहत प्रधानमन्त्री मोदी, कल 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खगड़िया जिले के बेलदौर ब्लॉक के तेलिहार गांव गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं. बिहार को दिए इस विशेष महत्व के लिए प्रधानमन्त्री मोदी का आभार.”
डॉ जायसवाल ने कहा “ लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह जिलों और गांवों की ओर लौट गए हैं. ऐसे में वहां पर उनके लिए रोजी-रोटी का बड़ा संकट पैदा हो गया है. इस अभियान के तहत लॉकडाउन के दौरान अपने राज्यों और गांव वापस लौटने वाले उन लाखों लोगों के रोजगार और पुनर्वास के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से देश के छह राज्यों के उन 116 जिलों की पहचान की गई है, जहां पर सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन के दौरान घर वापसी की है.125 दिनों का यह अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा.
इस अभियान के तहत 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों का तीव्र और केंद्रित होकर क्रियान्वयन होगा, तो दूसरी तरफ देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा. यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों, विभागों- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि का एक समन्वित प्रयास होगा.”
Facebook Comments